10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, सर्चिंग में निकले थे जवान…. मचा हडक़ंप

Breaking News : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाकों में नक्सली लगातार हमलों से आतंक मचा रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification
ied_blast_in_narayanpur.jpg

Dantewada IED Bomb Blast : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाकों में नक्सली लगातार हमलों से आतंक मचा रहे है। नई सरकार की नक्सली समापन की योजना के बाद नक्सली बौखलाए हुए है। जिस कारण वे रोज ही हमलों को अंजाम दे रहे है। दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सली क्षेत्र अरनपुर में आज नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया।

यह भी पढ़ें : तांडव मचा रहे नक्सली... दंतेवाड़ा में 15KM तक रोड खोदकर लगाया 10 किलो का IED बम, मोबाइल टावर में भी लगाई आग

बता दें की, अरनपुर में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने आईईडी बम लगाया था। जवानों की एक टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान आईईडी बम ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई है। जवान सुरक्षित है और सर्चिंग जारी है। इससे पहले नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने दंतेवाड़ा में डोकापरा से लेकर किरंदुल तक 15 किलोमीटर की सड़क को खोदकर नक्सलियों ने 10 किलो का आईईडी बम लगाया। वहीं मोबाइल टावर में भी आग लगा दी।