
File Photo
Dantewada News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आतंक की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक बार फिर नक्सलियों ने एक जनप्रतिनिधि को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है। नक्सली वारदात के बाद क्षेत्र के लोग दहशतजदा हैं। घटना बारसूर थाना इलाक़े का है।
जानकारी अनुसार, नक्सलियों ने बीती रात इंद्रावती नदी पार चेरपाल इलाके में एक पूर्व सरपंच रामधर अलामी (50 वर्ष) की हत्या कर दी। मृतक ग्राम पंचायत हितामेटा का पूर्व सरपंच था। साथ ही भाजपा से लंबे समय से जुड़ा हुआ था। भाजपा जिला कार्यसमिति का सदस्य भी रह चुका था। किसी सामाजिक कार्यवश नारायणपुर जिले के दूरस्थ गांव थुलथुली गया हुआ था। लौटते वक्त नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया और कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
नक्सलियों ने घटना स्थल पर एक पर्चा भी फेंका है, जिसमें नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिविजनल कमेटी का जिक्र किया गया था। नक्सलियों ने लिखा है कि तीन बार समझाइश के बाद भी पूर्व सरपंच जनविरोधी कार्य कर रहा था इसलिए इसे सजा दिया जा रहा है। बारसूर एसडीओपी आशा रानी ने बताया कि मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया कुल्हाड़ी से वार करने का अनुमान लग रहा है। शव का पीएम करवाने पर ही वस्तु स्थिति का पता चल पाएगा।
नक्सलियों ने भाजपा नेता को मारी थी गोली, मौत
नारायणपुर जिला मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर छोटेडोंगर में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू (52)के घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली घटना स्थल से भाग गए। वहीं गोली लगने के कारण सागर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिले के नवीन तहसील छोटेडोंगर निवासी सागर साहू भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। आमदई खदान का शुरू करने का विरोध नक्सली शुरू से करते आ रहे थे। नक्सलियों ने आमदई खदान के विरोध में करीब एक साल पूर्व बैनर चस्पा किया था। इस बैनर छोटेडोंगर के कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों का नाम का उल्लेख करते हुए धमकी दी गई थी। इस बैनर में सागर साहू का नाम शामिल था। शुक्रवार की शाम के सागर साहू छोटेडोंगर नयापारा स्थित अपने निवास में टीवी देखा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन गोली की आवाज सुनकर कमरे की ओर दौड़ पड़े। जहां सागर साहू खून से लतपथ पड़े थे।
Published on:
12 Feb 2023 01:05 pm

बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
