धुर नक्सल प्रभावित, पिछड़ा एवं आदिवासी बहुत जिले में एक मात्र चंद सुविधाओं वाली जिला अस्पताल संचालित है। लेकिन वह बदतर हो चुकी है। (Chhattisgarh News) अस्पताल में जगह-जगह गन्दगी का आलम हैं और मरीजों को उपलब्ध किए जाने वाली सेवाएं खराब पड़ी हुई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गंभीर रोगियों पर पड़ रहा है। सीटी स्कैन जांच बुनियादी सुविधाओं में से एक है। एक्सीडेंटल ज्यादातर मरीज हेड इंजरी, फ्रैक्चर के आते हैं।