फरार आरोपी का नाम संजय निषाद है जो 302 के तहत जेल में था । मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षक संजय निषाद दन्तेवाड़ा कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट से जवानों को चकमा देकर कोर्ट कि बाउंड्रीवाल फांदकर फरार हो गया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपी की तलाश में जवानों को चारों तरफ भेजा गया है।