14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर

- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली- सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर- नक्सली के शव के पास से एक 9 एमएम की पिस्तौल भी बरामद

Google source verification

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा (Dantewada Naxal News) जिले में आज सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सीएएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

घोर नक्सल इलाके में तैनात ITBP जवान बच्चों से सीख रहे हल्बी, बदले में दे रहे अंग्रेजी-गणित का ज्ञान

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया, दंतेवाड़ा के चिपकल और मरजुम के जंगलों के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी एक नक्सली ढेर हो गया। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच करीब 45 मिनट मुठभेड़ हुई। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मृत नक्सली के शव के पास से एक 9 एमएम की पिस्तौल भी बरामद हुई है।

कोरोना टीकाकरण की उल्टी गिनती शुरू, कोविशील्ड वैक्सीन के 3.33 लाख डोज आज पहुंच जाएंगे छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा एसपी के मुताबिक मारे गए नक्सली के खिलाफ 15 से अधिक गंभीर आरोपों के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इस नक्सली के मारे जाने से गांव में शांति का माहौल कायम होगा। इस मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।