5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dantewada News: दंडामी माड़िया जनजाति के मनकू NET के लिए हुए चयनित, अब तक जीते इतने पुरस्कार…जानें

Dantewada News: जिले के वाहनपुर बाघमुंडी पनेड़ा में जन्म लेने व प्राथमिक शिक्षा यहीं हासिल करने वाले मनकु का चयन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए हुआ है। ननकू ने बताया कि बहुत छोटी उम्र में उनकी माता उनके साथ छोड़ गई। परिवार में पिता सहित एक बड़ा भाई और छोटी बहन है ।

less than 1 minute read
Google source verification
Dantewada News

Dantewada News: दंडामी माड़िया जनजाति के मनकू एनईटी के लिए हुए चयनित, अब तक जीते इतने पुरस्कार

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा जिले के वाहनपुर बाघमुंडी पनेड़ा में जन्म लेने व प्राथमिक शिक्षा यहीं हासिल करने वाले मनकु का चयन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए हुआ है। ननकू ने बताया कि बहुत छोटी उम्र में उनकी माता उनके साथ छोड़ गई। परिवार में पिता सहित एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। पिताजी खेती किसानी का काम करते हैं। हमारा परंपरागत कार्य गौर नृत्य है। इस नृत्य में मैं भी पारंगत हूं।

मनकू को शिक्षा हासिल करने बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । वह खेती के साथ ही साथ शिक्षा हासिल करने स्कूल जाया करता था। रविवार छुट्टी के दिन जंगल जाकर महुआ बीनने का भी काम करता था। मनकू ने गौर नृत्य में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कई अलग-अलग राज्य में अपना बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कार भी जीता है।

यह भी पढ़े: CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना, अब तक इतने मरीजों की हुई पुष्टि, मचा हड़कंप

उसने व उसकी टीम ने गुजरात के आनंद जिला, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर व मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जाकर गौर नृत्य का प्रदर्शन किया। इन तीनों जगह छत्तीसगढ़ को अव्वल स्थान मिला है।

ननकू ने गौर नृत्य के साथ ही साथ पढ़ाई के क्षेत्र में भी अपने आप को स्थापित करने की चाहत रखी। उसने कालेज की शिक्षा हासिल की।वह दंतेवाड़ा शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में मैं पढ़ाई करते हुए। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 52.66 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण किया। इनकी इस सफलता पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर शिखा सरकार एवं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ हिरकेने को देता है।

यह भी पढ़े: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में अब होगी मगरमच्छों की गिनती, सामने आई यह बड़ी वजह