
जगदलपुर/दंतेवाड़ा. भारत के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दंतेवाड़ा को करीब 400 करोड़ रूपए की सौगात दी। दंतेवाड़ा से शुरू हुई इस विकास यात्रा को दंतेश्वरी माता से आर्शीवाद से शुरू किया गया दंतेवाड़ा में माता के दर्शन के बाद मंच पर पहुंचते ही लोगों का चेहरा खिल गया। सुबह से ही लोगों की भीड़ सभा स्थल में जमने लगी थी। मंच पर लोगों के आने का इंतजार था। सभास्थल में लोगों की भीड़ लगभग 8 से 10000 होगी जो सभा स्थल मौजूद रहे।
देश का पहला मुख्यमंत्री है जो
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दंतेवाड़ा जिले में करीब 400 करोड़ के विकास कार्य को हरी झंडी दिखाई। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि, देश का यह पहला राज्य तथा देश का पहला मुख्यमंत्री है जो 1 रू किलो में आम जनता को चांवल दे रहा है। जो कि, इस राज्य के लिए गर्व की बात है। केंद्रीय गृहमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रहेगी तब तक वादा है भाजपा सरकार आपको 1 रू किलो में चांवल देगी।
श्रम विभाग की ओर से सायकल
मुख्यमंत्री जी ने एवं केंद्रीय गृहमंत्री ने श्रम विभाग की ओर से दंतेवाड़ा में लोगों को 130 सायकल दी गई जिससे लाभान्वित लोगों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा दिया जिनकी संख्या लगभग 4 से 5000 होगी। वहीं स्वसहायता समूह को लघु राइसमिल की सौगात दी गई। जिससे उनमें आत्म विश्वास बढ़ेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बड़े नक्सली नताओं के बच्चे विदेशों में अच्छे कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे है। और अच्छी नौकरी कर रहे है। और भोलेभाले ग्रामीणों को भड़काकर जबरदस्ती हथियार थमाते है उन्हें जबरन नक्सली समर्थक बनाकर मुठभेड़ में उन्हें आगे करते है।
बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा में विकास यात्रा का आगाज़ करने के बाद वहां से पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग 30 हजार करोड़ रूपए के विकास की सौगात पूरे राज्य को देगें।
Published on:
12 May 2018 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Naxal News: नक्सलियों के खुफिया जगह पर पहुंचे सुरक्षाबल, भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED बरामद

