28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंतेवाड़ा जिला भी आया कोरोना के चपेट में, एक साथ मिले दो पॉजीटिव मरीज, हैदराबाद से आते प्रवासी मजदूर का हुआ था एक्सीडेंट

बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवक आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में मजदूरी करते थे, जहां पर हुए सडक़ हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे 11 जून को एंबुलेंस से दंतेवाड़ा लाया गया। सीएमओ हेल्थ डॉ एसपीएस शांडिल्य ने कोरोना पॉजीटिव मिलने की पुष्टि करने से बचते हुए कहा कि सस्पेक्टेड मामला है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 13 Jun 2020, 7:49 PM IST

नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा भी आया कोरोना की चपेट में, पॉजीटिव निकला प्रवासी मजदूर

नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा भी आया कोरोना की चपेट में, पॉजीटिव निकला प्रवासी मजदूर

Dantewada. जिले में दो युवकों के कोरोना सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में हुई आरटी.पीसीआर जांच में कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। इनमें से एक युवक सडक़ हादसे में घायल होने के चलते मेडिकल कॉलेज हास्पिटल डिमरापाल में भर्ती था। उसके अटेंडर को जिला हास्पिटल दंतेवाड़ा के क्वारंटाइन सेंटर में आइसोलेशन पर रखा गया था। एहतियात के तौर पर उसकी भी सैंपल जांच करवाई गई थी, जिसमें उसके पॉजीटिव पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज हास्पिटल जगदलपुर शिफ्ट करने की तैयारी की गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवक आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में मजदूरी करते थेए जहां पर हुए सडक़ हादसे ंमें एक युवक घायल हो गयाए जिसे 11 जून को एंबुलेंस से दंतेवाड़ा लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज हास्पिटल जगदलपुर रेफर कर दिया था। रेड जोन से लौटने की वजह से घायल युवक व अटेंडर की सैंपल जांच करवाई गई थी, जिसमें दोनों की रिपोर्ट शनिवार को पॉजीटिव आने से हडक़ंप मच गया। इसके बाद आनन.फानन में जिला हास्पिटल के क्वारंटाइन सेंटर को सेनिटाइज करने समेत अन्य जरूरी उपाय किए गए और यहां पर आइसोलेशन पर रखे गए युवक को भी एंबुलेंस से जगदलपुर शिफ्ट किया गया। हालांकि सीएमओ हेल्थ डॉ एसपीएस शांडिल्य ने कोरोना पॉजीटिव मिलने की पुष्टि करने से बचते हुए कहा कि सस्पेक्टेड मामला है। लेकिन आखिर में कलेक्टर दंतेवाड़ा ने मामले की पुष्टि कर दी।

अब तक जिले में पहला मामला
जिले में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने का यह पहला मामला है। हालांकि इसके पहले 3 अन्य मामलों में रैपिड टेस्ट में ऐसे संकेत पाए गए थे, लेकिन आरटी.पीसीआर जांच में नेगेटिव रिपोर्ट आने से जिले को ग्रीन जोन में ही रखा गया था। हालांकि कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार दोनों ही आंध्रप्रदेश के हैदराबाद से लौटे थेए लिहाजा दोनों को ही आइसोलेशन में रखा गया था।