31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कैंप का विरोध करने ग्रामीणों ने किया आंदोलन, लोगों को खदेड़ने पुलिस ने की हवाई फायरिंग

दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोटाली में एक नया पुलिस कैंप खोला गया है। इस कैंप का विरोध करने मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 13 Nov 2019, 11:44 AM IST

पुलिस कैंप का विरोध करने ग्रामीणों ने किया आंदोलन, लोगों को खदेड़ने पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पुलिस कैंप का विरोध करने ग्रामीणों ने किया आंदोलन, लोगों को खदेड़ने पुलिस ने की हवाई फायरिंग

दंतेवाड़ा. नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोटाली में एक नया पुलिस कैंप खोला गया है। इस कैंप का विरोध करने मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। धारदार हथियारों के साथ पहुंचे ग्रामीण कैंप में घूसने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को तितर-बितर करने हवाई फायर किए, जिसे बाद में पुलिस ने आवाजी कारतूस बताया। ग्रामीणों को लगा कि पुलिस गोलीबारी कर रही है तो उनमें अफरातफरी मच गई। जिसे जहां जगह मिली वह भागने लगा। बाद में पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में सफल हुई।

संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना के बाद वहां सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अरनपुर-पोटाली मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंप खोला गया है। ग्रामीण इसका दबे छुपे स्वर में विरोध कर रहे हैं।

सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस वहां पहुंची तो ग्रामीण उग्र हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कैंप स्थल की घेराबंद कर दी। पुलिस ने ऐतिहाद बरतने पहले तो ग्रामीणों को पीछे हटने कहा। इस बीच वहां धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। ग्रामीणों की भारी भीउ़ के बीच पुलिस बेबस नजर आई।

पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग भी किया, जिसमें ग्रामीण और भडक़ गए। अचानक हुई इस हरकत से घबराए जवानों ने आत्मरक्षा के लिए फायर कर दिया। घटना के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत किया। नक्सलियों के चलते 2007 के बाद से ही अलनपुर-पोटाली मार्ग बंद है। पोटाली और आसपास के गांव में रहने वाले ग्रामीणों को अभी अपनी हर छोटी बड़ी जरूरतों के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर अरनपुर जाना पड़ता है। शासन-प्रशासन इस मार्ग को बनाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है।

एसपी दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया पुलिस ने सिर्फ आवाजी कारतूस चलाए है। किसी को कोई नुकसान न पहुंचे, इसलिए ऐसा किया गया।