
Naxal News: नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आईये) के तहत लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों की खोखली विचारधारा और उनके शोषण, अत्याचार और स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, नक्सली संगठनों के भीतर आंतरिक मतभेद और जंगलों में रहने की कठिनाइयों से तंग आकर इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
बता दें कि इस अभियान के तहत 03 इनामी माओवादी राजू पदाम पिता हिड़मा पदाम जाति मुरिया निवासी गोंडेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा, हुर्रे कवासी पिता स्व वारे कवासी जाति मुरिया निवासी कुंजेरास थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा, सुखमती उर्फ लक्ष्मी उर्फ कविता ओयाम पिता मंगू उर्फ गुट्टा ओयाम मुरिया निवासी बेचपाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने आत्मसमर्पण की।
Naxal News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे 10,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, 3 वर्ष तक निःशुल्क आवास भोजन, स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि मुहैया कराई जाएगी।
लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत 15 फरवरी को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किए। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 215 ईनामी सहित कुल 901 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।
Published on:
16 Feb 2025 11:51 am

बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Naxal News: नक्सलियों के खुफिया जगह पर पहुंचे सुरक्षाबल, भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED बरामद

