
Naxalite Surrender: दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आईये) और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत, 8 लाख रुपए के ईनामी नक्सली सुधरू कश्यप ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की विशेष टीम की सहायता से संभव हुआ।
उप पुलिस अधीक्षक गोविंद सिंह दीवाने ने बताया कि सुधरू जो नक्सली संगठन की कंपनी नवंबर 06 का सदस्य था, ने मंगलवार को डीआरजी कार्यालय, दंतेवाड़ा में उच्च पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25,000 रुपए की सहायता राशि के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, व्यवसायिक प्रशिक्षण और आवास की सुविधाओं के जरिए उसे समाज में पुनर्वासित किया जाएगा।
Naxalite Surrender: लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले की पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संवाद और संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के प्रभाव में अब तक कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब तक, लोन वर्राटू अभियान के तहत कुल 888 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें से 208 ईनामी नक्सली शामिल हैं।
Updated on:
26 Dec 2024 12:44 pm
Published on:
26 Dec 2024 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
