
कार में लगी भीषण आग (photo source- Patrika)
Car Fire Incident: शहर के गायत्री मंदिर के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे खड़ी एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में कार आग की लपटों में घिर गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के चलते मुख्य सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार बचेली निवासी धन सिंह नाग की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था। इस घटना के बाद शहर की आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुख्य मार्ग पर दौड़ते वाहन में लगी भीषण आग
बेमेतरा जिले के बेरला इलाके के सिलघाट गांव में 3 मई की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेन रोड पर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया।
भीषण आग पर काबू पाया गया
आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। खुशकिस्मती से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुख्य मार्ग पर प्रभावित रहा आवागमन
Fire in Truck: लेकिन, तब तक गाड़ी पूरी तरह डैमेज हो चुकी थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या टेक्निकल फॉल्ट थी, हालांकि सही वजह की जांच अभी चल रही है। इस घटना की वजह से मेन रोड पर ट्रैफिक थोड़ी देर के लिए रुका रहा। पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को काबू में किया और जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
06 May 2026 11:20 am
Published on:
06 May 2026 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
