
भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियों से हो रही थी शराब तस्करी (Photo Source- Patrika)
MP News :मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा का झंडा लगी स्कोर्पियो से अवैध शराब की तस्करी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, सूचना मिलने पर जब पंडोखर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर रोककर चैक किया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने वाहन के साथ अवैध शराब का जखीरा जब्त कर मामले को जांच में ले लिया है।
मामले को लेकर पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत का कहना है कि, 26-27 मार्च की दरमियानी रात में मुखबिर से सूचना मिली थी कि, संबंधित मार्ग से एक भाजपा का झंडा लगी स्कोर्पियो कार अवैध शराब लेकर दबोह की तरफ से आ रही है। सूचना मिलते ही पंडोखर थाना प्रभारी पंडोखर ने पुलिस टीम के साथ सालौन तिराहे पर नाकाबंदी की।
निर्धारित समय पर दबोह की ओर से एक सफेद रंग की स्कोर्पियो तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने बेरीकेडिंग कर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए सालौन रोड की ओर भाग निकला। पुलिस ने वाहन का पीछा किया। चालक ने बरका तिराहा, हसनपुर रोड के पास घेर लिया। इसी बीच खुद को फंसता देख चालक वाहन खड़ा कर खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामियाब रहा।
वहीं, स्कोर्पियो की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे कुल 58 पेटियां देशी प्लेन शराब बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन समेत संबंदित शराब पेटियां जब्त कर ली हैं। बताया ये भी गया है कि, पकड़ी गई अवैध शराब की कुल कीमत लगभग 8 लाख 32 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।
वहीं, दूसरी तरफ वाहन छोड़कर फरार हुए आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस टीम अब आरोपी की जानकारी जुटाने में लगी है।
-जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का भांडा फोड़ हुआ है।
-पंडोखर पुलिस ने फिल्म अंदाज में अवैध शराब की तस्करी को किया नाकाम।
-भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी।
-पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका तो कार से कूदकर फरार हुआ चालक।
-पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत 8 लाख 32 हजार आंकी गई है।
Published on:
28 Mar 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
