28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजन को लेकर विवाद, पिता-पुत्र ने की फायरिंग, भाजपा नेता के चालक समेत 3 घायल

Dispute over Bhajan : माता मंदिर पर चल रहे भजन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। शुक्रवार को तिकोनिया मुरार इलाके में पिता और पुत्र ने कट्टा लेकर फायरिंग कर दी।

2 min read
Google source verification
Dispute over Bhajan

भजन को लेकर विवाद में फायरिंग (Photo Source- patrika)

Dispute over Bhajan : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर चल रहे भजन को लेकर शुरु हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। शुक्रवार को शहर के तिकोनिया मुरार इलाके में रहने वाले पिता और पुत्र ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी और नेता आशीष अग्रवाल के निजी चालक के साथ - साथ 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि, शहर के टिकोनिया मुरार इलाके में रहने वाले राजकुमार पांडेय का कहना है कि, उनके घर के पास माता का प्रसिद्ध मंदिर है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में साउंड सिस्टम लगाकर भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन, ये धार्मिक आयोजन बस्ती में ही रहने वाले पप्पी उर्फ मुन्ना रजक के साथ - साथ उनके बेटे निर्मल उर्फ भूरा और सूरज रजक को ये भजन रास नहीं आया। भजन संध्या के दौरान तीनों मंदिर परिसर में पहुंचे और भजन बंद करने की मांग करने लगे। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे रंगबाजी पर उतर आए। हंगामे की खबर सुनकर राजकुमार के भाई संतोष पांडेय और चचेरा भाई आकाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए।

घर से कट्टा लाकर की फायरिंग

विवाद बढ़ता देख पप्पी रजक ने घर से देशी कट्टा उठा लाया और भजन में शामिल लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इसी फायरिंग के दौरान एक गोली संतोष पांडेय के दाहिने हाथ की कोहनी में जा लगी। वहीं, बारूद से आकाश पांडेय की आंख के पास चोट आई है। यही नहीं, उनके हाथ में भी चोट लगी है। तीसरा घायल भी इसी गोलीबारी में हुआ है। संतोष पांडेय भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी और नेता आशीष अग्रवाल के निजी चालक के रूप में काम कर रहे हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया राउंडअप

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए पप्पी उर्फ मुन्ना रजक, उनके बेटे निर्मल उर्फ भूरा और सूरज रजक को राउंडअप कर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।