
सत्ता का दुरुपयोग कर रही है भाजपा :अजय सिंह
सत्ता का दुरुपयोग कर रही है भाजपा :अजय सिंह
दतिया। विधानसभा केपूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के संभाग प्रभारी अजय सिंह बुधवार की सुबह दतिया पहुंचे।पीतांबरा पीठ जाकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर शिवजी का जलाभिषेक किया । पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की फिर वे भांडेर के लिए रवाना हुए।
कांग्रेसी नेता अजय सिंह बुधवार की सुबह सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। सर्किट हाउस पर कांग्रेस पदाधिकारियों -कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंडलम सेक्टर की बैठक में शामिल हुए। पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां के दरबार में माथा टेका। इसके वही पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में सबक मिल जाएगा। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार हो चुकी है। प्रयास है कि इस बारे ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलें। भाजपा की मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में पता चलेगा कि मजबूत और कमजोर कौन है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में चौकानेवाले परिणाम आने की बात कही।
पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के जिला ध्यक्ष रामकिंकर सिंह गुर्जर समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published on:
29 Jun 2023 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
