
पर्यटन को बढ़ावा देने लगेंगे दर्शनीय स्थलों के बोर्ड
पर्यटन को बढ़ावा देने लगेंगे दर्शनीय स्थलों के बोर्ड
दतिया। बाहर से आने वाले लोगों को शहर के दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी मिल सके इसके लिए जगह - जगह बोर्ड लगाए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना को नगरपालिका के सहयोग से मूर्तरूप से दिया जाएगा।
शहर में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में देश के अनेक स्थानों से लोग आते हैं। सतखंडा(वीर सिंह पैलेस)महल को देखने तो विदेशी पर्यटक भी आते हैं। इसके अलावा पीतांबरा पीठ, जैन तीर्थ स्थल सोनागिर व सिंधी समाज के ज्योति स्नान महोत्सव में देश के कोने - कोने से श्रद्धालु आते हैं। बाहर से आने वाले लोगों को शहर के अन्य दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी मिल सके इसके लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद पहल करने जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों को शहर के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने के लिए जगह - जगह बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा तथा शहर की विरासत का प्रचार - प्रसार होगा।
यह हैं प्रमुख दर्शनीय स्थल
शहर में पीतांबरा पीठ के अलावा करनसागर के किनारे स्थित ऐतिहासिक छतरियां व 36 कोटि देवताओं का मंदिर, पंचम कवि की टोरिया, उडऩू की टोरिया, विजय राघव मंदिर, विजय वीर हनुमान मंदिर, बिहारी जी मंदिर आदि धार्मिक दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थल हैं। इन स्थलों के बारे में पर्यटक जान सकें इसके लिए बोर्ड लगाए जाएंगे।
बोर्ड पर जानकारी रहेगी अंकित
शहर में दर्शनीय स्थलों के बोर्ड के साथ उसका इतिहास जैसे निर्माणकर्ता का नाम, निर्माण का समय, महत्व, विशेषता आदि के बारे में जानकारी अंकित की जाएगी। इन स्थानों पर कैसे पहुंचा जाए बोर्ड पर संकेतक भी लगाए जाएंगे, ताकि पर्यटक सुगमता से इन स्थानों पर पहुंच सकें।
शहर में कई दर्शनीय स्थल हैं। इन स्थानों का प्रचार - प्रसार हो और पर्यटक पहुंचे इसके लिए नगरपालिका को पत्र लिखा है और उनसे बात भी की है। दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी हम उपलब्ध कराएंगे और बोर्ड नरगपालिका से लगाने के लिए कहा है। दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा
रूपेश उपाध्याय, अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद
Published on:
08 Aug 2023 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
