22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती है:सिंह

महिला सम्मान निधि शिविर का हुआ आयोजन  

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती है:सिंह

कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती है:सिंह

कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती है:सिंह
इंदरगढ़। कांग्रेस पार्टी जनता से कभी झूठा वादा नहीं करती है, जो भी वादा करती है उसे पूरा करती है। जबकि भाजपा झूठे वादे करती है यही बड़ा बुनियादी अंतर है कांग्रेस और भाजपा में। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक घनश्याम सिंह ने नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित महिला सम्मान निधि योजना के शिविर में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लिखित में वचन देती है, नारी सम्मान योजना के जो फार्म भरवाए जा रहे है, कमलनाथ द्वारा जनता को दिया जा रहा वचन पत्र हैं। देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है वहां आमजन को 500 रूपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट फ्री बिजली आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शिविर के दौरान पार्षद अनार सिंह यादव, नीरज सिंह राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सानू पठान, अकरम खान समेत महिलाएं उपस्थित रही।

शिविर के दौरान पार्षद अनार सिंह यादव, नीरज सिंह राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सानू पठान, अकरम खान समेत महिलाएं उपस्थित रही।