27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia Bypoll 2026: चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा-कांग्रेस के बीच ASP ने बढ़ाई चुनौती

Datia Bypoll 2026- दतिया उपचुनाव में प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आजाद समाज पार्टी ने भी ताकत झोंकी है।
2 min read
Google source verification

दतिया

image

Manish Geete

Jul 27, 2026

Datia Bypoll 2026

Datia Bypoll 2026-दतिया उपचुनाव में प्रचार अंतिम दौर में है। सोमवार को चंद्रशेखर आजाद रावण ने प्रत्याशी दामोदर यादव के समर्थन में प्रचार किया।(फोटो सोर्स-दामोदर यादव एक्स)

दतिया उपचुनाव में सभी राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार अंतिम दौर में पहुंच गया है। यहां भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा की लड़ाई में आजाद समाज पार्टी ने भी जोर मारा है। यहां से आजाद समाज पार्टी (ASP) के दामोदर यादव प्रत्याशी हैं, वे भी दोनों पार्टियों को टक्कर दे रहे हैं। इसी पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने सोमवार को प्रचार किया।

दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान है, उसे पहले सभी राजनीतिक दल अंतिम दौर के प्रचार में जुट गए हैं। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी सोमवार को दतिया में रोड शो कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में भी प्रचार का दौर जारी है। वहीं सोमवार को आजाद समाज पार्टी ने भी जनसंपर्क किया।

यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए सांसद एवं आजाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि "यह समर्थन लोगों के आशीर्वाद से मिल रहा है। दामोदर यादव ने कड़ी मेहनत की है और आज़ाद समाज पार्टी ने लगातार युवाओं और किसानों की आवाज़ उठाई है। हम अन्याय, सामाजिक असमानता और तानाशाही के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं। कल हुई घटना से मुझे बहुत दुख पहुँचा। सुबह-सुबह एक महिला हमारे पास आई और उसने बताया कि उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। उसने कहा कि उनसे कहा जा रहा था कि बिजली तभी बहाल होगी जब वह उन्हें वोट देंगी…"

घनश्याम सिंह हैं कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी दतिया राजघराने के मुखियां हैं। उनके पिता महाराज कृष्ण सिंह जूदेव भी कांग्रेस के बड़े नेता थे। खुद घनश्याम सिंह क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। वे राजपूत समुदाय से आते है। घनश्याम सिंह कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के मामा हैं।

आशुतोष तिवारी हैं भाजपा प्रत्याशी

दतिया जिले के भांडेर तहसील के पिपरौआकलां के रहने वाले आशुतोष लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़े हैं। कॉलेज राजनीति से चर्चित हुए आशुतोष ने डबल एमए किया है। तत्कालीन शिवराज सरकार के समय वे मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी थे। वे संभागीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। 2023 के चुनाव में सेवढ़ा विधानसभा सीट से बीजेपी का टिकट भी मांगा था। लेकिन, उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई थी। प्रदीप अग्रवाल को टिकट दिया था। इस बार दतिया उपचुनाव में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।