13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा का मानव जीवन में विशेष महत्व है : उपाध्याय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ पर केंद्रीय विद्यालय में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति  

less than 1 minute read
Google source verification
शिक्षा का मानव जीवन में विशेष महत्व है : उपाध्याय

शिक्षा का मानव जीवन में विशेष महत्व है : उपाध्याय

शिक्षा का मानव जीवन में विशेष महत्व है : उपाध्याय
दतिया। शिक्षा का मानव जीवन में विशेष महत्व है। व्यक्ति जीवन में सफल तो हो सकता है लेकिन शिक्षा से वह एक अच्छा नागरिक बनता है। नई शिक्षा नीति में बच्चे का सर्वागिण विकास हो इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिससे वह भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। यह बात राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय में आयेाजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य गीता ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य नए - नए प्रयोग कर शिक्षा को रुचिकर एवं आकर्षक बनाकर बच्चों को शिक्षा का बेहरत माहौल देना है। जिससे बच्चे आसानी से खेल - खेल में शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होने बताया कि केंद्रीय विद्यालय दतिया के छात्र - छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दतिया जिले का नाम रोशन किया है।

बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विद्यालय की बाल वाटिका की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान अतिथियों ने छात्र - छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। इस मौके पर शासकीय पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीआर राहुल, नवोदय विद्यालय बीकर के प्राचार्य आर के त्रिपाठी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में शिक्षक मनोज मालवीय ने सभी का आभार व्यक्त किया।