
कम पानी की फसलों पर जोर, दलहन - तिलहन का रकबा बढ़ा, धान का घटाया
कम पानी की फसलों पर जोर, दलहन - तिलहन का रकबा बढ़ा, धान का घटाया
दतिया। जिले में प्री मानसून की बारिश के बाद किसानों ने खेती की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों के साथ विभाग भी खरीफ फसलों की बोवनी के लिए अपना लक्ष्य तय कर चुका है। विभाग ने इस बार पिछले साल की तुलना में 5879 अधिक क्षेत्र में बोवनी का लक्ष्य किया है।
खास बात यह है कि इस बार फसल विविधीकरण के तहत कम पानी में पैदा होने वाली फसलों की बोवनी कराने का लक्ष्य कृषि विभाग ने रखा है। जिले में किसान रबी एवं खरीफ सीजन में फसलों की पैदाबार करता है। सबसे ज्यादा बोवनी जिले में रबी सीजन में होती है। उत्पादन के और आमदनी के हिसाब से किसानों के लिए रबी और खरीफ दोनों ही सीजन महत्वपूर्ण हैं। बारिश होने के बाद किसानों ने बोवनी के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है। पर्याप्त बारिश होने के बाद किसान बोवनी का काम शुरू कर देंगे। कृषि विभाग ने इस बार खरीफ सीजन में 02 लाख 01 हजार 700 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोवनी का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि गत वर्ष किसानों ने 01 लाख 95 हजार 821 हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की बोवनी की थी।
धान का रकबा बढ़ाया
विभाग ने धान की बोवनी के लक्ष्य का रकबा पिछले साल की तुलना में घटाया है। गत वर्ष 55 हजार हेक्टेयर में धान की फसलों की बोवनी की गई थी। विभाग ने इस बार धान की बोवनी का लक्ष्य दस हजार हेक्टेयर घटा कर 45 हजार हेक्टेयर रखा है। इसकी बजह यह है कि धान की पैदाबार में अधिक पानी लगता है।
दलहन - तिलहन का रकबा
इस खरीफ सीजन में दलहन(उड़द, मंूग, अरहार आदि)तथा तिलहन(मूंगफली, तिल, सोयाबीन आदि)की बोवनी को प्राथमिकता दी जाएगी। दलहन - तिलहन का रकबा इसलिए बढ़ाया गया है। क्योंकि यह फसलें कम पानी में पैदा हो जाती हैं। फसल विविधीकरण के तहत इस बार दलहन और तिलहन का रकबा बढ़ाया गया है और धान का रकबा बढ़ाया गया है।
धान की पैदाबार में पानी ज्यादा लगता है जबकि अन्य फसलें कम पानी में पैदा हो जाती हैं। हमारा मैदानी अमला गांवों में जाकर किसानों को दलहन - तिलहन की बोवनी को बढ़ाने के लिए समझाइश देगा
जी एस गोरख उप संचालक कृषि
फसल का नाम बोवनी का लक्ष्य पिछले साल हुई बोवनी
धान 45000 55000
मक्का 500 496
ज्वार 2500 1640
बाजरा 2000 1515
अरहर 500 110
उड़द 52000 61700
मूंग 8000 4950
सोयाबीन 200 100
मूंगफली 45000 33770
तिल 46000 36540
Published on:
25 Jun 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
