30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया में नाराज किसानों ने लगाया जाम, पीतांबरा पीठ जाने वालों को हो रही परेशानी

Datia Framers News : दतिया में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने जिले के सिविल थाना रोड के सामने जाम लगा दिया है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 30 Nov 2024, 11:06 AM IST

datia news

Datia Farmers News : दतिया में नाराज किसानों ने जिले के सिविल थाना रोड के सामने जाम लगा दिया है। दरअसल आज यानी 30 नवंबर और 1 दिसंबर को खाद वितरण किया जाना था लेकिन ऐसा न होने पर गुस्साए किसान सड़कों पर उतर आए है। बता दें कि उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास दतिया(Datia Farmers News) ने जानकारी दी कि, कोई भी किसान शनिवार और रविवार को कूपन अथवा खाद वितरण के लिए कृषि केंद्रों या गोदामों पर न आए। क्योंकि खाद व टोकन वितरण निर्धारित दिन पर नहीं होगा।

ये भी पढें - भाजपा नेता के भाई पर दिनदहाड़े गोली चलाने वाले बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर

बता दें कि, किसानों को 26 नवंबर को टोकन देकर 30 नवंबर को डीएपी वितरण करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन उन्हें आज यह कहकर लौटाने का प्रयास किया गया कि आज छुट्टी है। ऐसे में आक्रोशित किसानों ने भांडेर और सिविल लाइन रोड पर दोनों ओर से जाम लगा दिया।

श्रद्धालुओं को जाम ने किया परेशान

बता दें कि, शनिवार को दतिया के लोकप्रिय देवी धाम मां पीतांबरा पीठ और धूमावती माता के दर पर आम दिनों के मुकाबले ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। किसानों के जाम लगाने से इन श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दिन मिलेगा खाद

खाद वितरण संबंधित विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, खाद वितरण करने के दिन में बदलाब किया गया है। वितरण की नहीं तारीख सोमवार 2 दिसंबर तय की गई है। इसी दिन खाद वितरण किए जाएंगे। साथ ही सुबह 5 बजे से 6 बजे तक किसानों को नए कूपन भी वितरित किए जाएंगे।

सीएम लेंगे बैठक

बता दें कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव(CM Mohan Yadav) आज विदेश यात्रा से लौटते ही खाद वितरण की समस्या पर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही सीएम कुछ जरुरी दिशा-निर्देश भी जारी कर सकते है। इससे पहले भी सीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिया था कि किसानों को खाद मिलने में किसी तरह की परेशानी न हों। वहीँ सीएम के निर्देश की अवहेलना करने वाले कृषि विभाग दतिया के प्रभारी उप संचालक को निलंबित कर दिया गया।