
चार दिन राहत के बाद शुक्रवार को सर्दी ने फिर दस्तक दे दी। सर्दी की दस्तक देने के बाद लोग ठंड से कांपने को मजबूर हो गए। गुरूवार को घना कोहरा छाया और सुबह से धूप नहीं निकली। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। शुक्रवार को दिन में पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। शहर में चार दिन से सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली थी।
धूप निकलने के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय ही सर्दी का अहसास हो रहा था। धूप के कारण दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ गया था। तेज धूप निकलने के कारण दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया था। दिन में तापमान अधिक होने से लोगों को दिन में बहुत ज्यादा गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही थी। ज्यादा देर धूप में खड़े रहने पर लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता था।
शुक्रवार को सुबह से कोहरा और शीतलहर चलने की बजह से लोगों को कंपकंपी हुई। पत्रिका न्यूज नेटवर्क श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व पत्रिका तापमान में गिरावट ने बढ़ाई सर्दी शुक्रवार को शहर के दिन के अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार 02 फरवरी को शहर का दिन का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार और बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
तापमान में गिरावट आने से लोगों को कंपकंपी महसूस हुई। सुबह से छाया घना कोहरा शुक्रवार को सर्दी के साथ घने कोहरे ने भी वापसी मारी। शुक्रवार को लोग जब सुबह की सैर पर निकले तो उनका सामना घने कोहरे से हुआ। कोहरे की बजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सुबह 11 बजे तक हल्का कोहरा दिखा। दोपहर में निकली धूप शाम ढलते ही बढ़ी सर्दी घने कोहरे के कारण शुक्रवार को सर्दी का प्रकोप तो बढ़ा ही लोगों को धूप का भी इंतजार करना पड़ा। कोहरे और हल्का बादल छाए रहने की बजह से लोगों को दोपहर करीब डेढ़ बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निकलते ही लोग धूप में खड़े नजर आए। शाम ढलते ही फिर सर्दी ने अपना असर दिखाया।
हवा में नमी मौजूद रहने से बदला मौसम
जम्मू कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। क्षोभ मंडल में चल रही 140 किमी प्रतिघंटा की जेट स्ट्रीम विंड चल रही है। हवा में मौजूद नमी से कोहरा छाया। रात में दृश्यता 20 मीटर से कम थी। दोपहर 12 बजे तक दृश्यता 800 मीटर थी। ओस पडऩा भी शुरू हो गई है। इससे रात में भी सर्दी का अहसास हो रहा है।
ओलावृष्टि फसलों पर बरपा सकती है कहर
वर्तमान में सरसों में फूल आने बाद फली आने की प्रक्रिया चल रही है। गेहूं में बालियां आने लगी हैं। चना में फूल आने लगा है। यदि फसल पर ओलावृष्टि होती है तो किसानों बड़ा नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो सकती है। तेज हवा वजह से फसल के खेत में लेटने की संभावना है। फसल लेटती है तो उससे उत्पादन घटेगा।
आज यहां बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी समेत कई जिलों में घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, नीमच, अशोकनगर और श्योपुर जिले में हल्का कोहरा रहेगा।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पड़ने लगा है। यही कारण है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश होगी। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 4 फरवरी को भिंड-मुरैना के साथ-साथ चंबल संभाग के सभी जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। नीमच, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में भी बूंदाबांदी हो सकती है। 5 फरवरी तक राज्य में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में एक बार फिर ठंड लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।
6 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड
6 फरवरी से मौसम साफ होने के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। लोगों को फरवरी मध्य से ठंड से हल्की राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
Updated on:
03 Feb 2024 11:01 am
Published on:
03 Feb 2024 07:59 am

बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
