दतिया. शहर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भरपूर और प्रतिदिन पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक नई योजना तैयार हो गई है। नगर पालिका परिषद की पहली बैठक में अमृत 2.0 नाम की इस योजना को मंजूरी भी मिल गई। मौजूद सभी पार्षदों ने लिखित सहमति देकर इस को हरी झंडी दे दी। अब यह कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति में जाएगी और फिर प्रदेश शासन को।