
लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
दतिया. सेंवढ़ा से विधायक घनश्याम के नेतृत्व में प्रारंभ हुई भारत जोड़ो उपयात्रा दूसरे दिन चरोखरा से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई और चीना बंबा, थरेट, सेंगुवा, सेंथरी, पिपरौआ चौराहा, जोनिया, दोहर होते हुए इंदरगढ़ पहुंची जहां यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ङ्क्षसह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक यज्ञ की तरह हैं, जो राहुल गांधी द्वारा जनता के दु:ख दर्द के स्थाई निदान के लिए संकल्प शक्ति के साथ शुरू की गई है। इससे देश में नफरत का माहौल तैयार करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। साथ ही देश के ज्वलंत मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर कांग्रेस के मत से जनता जुड़ गई है।
उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सेंवढ़ा से प्रारंभ हुई उपयात्रा में शामिल होने की अपील आमजन से की। उपयात्रा का नेतृत्व कर रहे विधायक का चीना बंबा पर गंभीर ङ्क्षसह कौरव, महावीर ङ्क्षसह कौरव, अतुल महाते, रामू महाते ने फलों से तुलादान किया। वहीं ग्राम थरेट में राकेश महाते ने विधायक ङ्क्षसह का तुलादान कर स्वागत किया। थरेट में ही ब्लॉक अध्यक्ष राम शर्मा ने स्वागत किया। इसीक्रम में बंटी परिहार के निवास पर, ग्राम सेंगुवा में नन्हें राजा ने जरौली मोड़ पर, नीरज यादव एवं राहुल राजा परमार ने विधायक का शॉल श्रीफल एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।ग्राम सेंथरी हाट बाजार में पदयात्रियों को भोजन कराया गया। व्यवस्था सेंगुवा सरपंच नीरज यादव की टीम ने संभाली। ग्राम सेंथरी में नारायण परिहार द्वारा भानू ठाकुर मित्रमंडल के बैनर तले विधायक एवं पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया।
Published on:
11 Nov 2022 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
