
पीतांबरा माई के दरबार में लगी नेताओं की कतार
पीतांबरा माई के दरबार में लगी नेताओं की कतार
दतिया। मंगलवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन अतिविशिष्टजनों के आगमन की बजह से पूरे दिन चकरघिन्नी बना रहा। मंगलवार को केंद्र एवं प्रदेश सहित अन्य राज्यों के नेता पीतांबरा पीठ पर दर्शन एवं पूजन करने पहुंचे। अतिविशिष्टजनों ने पीतांबरा माई के दर्शन व पूजन करने के साथ वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।
पीतांबरा पीठ पर मंगलवार को भारत सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री तथा पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बी के सिंह, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया, दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, यूपी विधानसभा के सभापति मानवेंद्र सिंह आदि ने पूजा - अर्चना की। पूजा - अर्चना करने के बाद नेतागण ग्वालियर की ओर रवाना हुए।
पंडोखर धाम पहुुंचे पूर्व सेनाध्यक्ष
खूजा। भारत सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री तथा पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बी के सिंह ने मंगलवार को पंडोखर धाम पहुंच कर दर्शन किए तथा पूजा - अर्चना की। पंडोखर धाम के आचार्य पंडित उमाशंकर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। उन्होने पंडोखर धाम में बनी यज्ञशाला का अवलोकन करने के साथ पंडोखर धाम के महंत गुरूशरण महाराज से गुप्त मंत्रणा की और आशीर्वाद लिया। पंडोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश गुप्ता जनरल बी के सिंह का स्वागत किया।
Published on:
07 Jun 2023 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
