
मच्छरजनित बीमारियों के प्रति आमजन को किया जागरूक
मच्छरजनित बीमारियों के प्रति आमजन को किया जागरूक
दतिया। मलेरिया विभाग के द्वारा रविवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जयंत यादव के निर्देशन में वाल्र्ड मॉस्क्यूटो डे मनाया गया। इस दौरान शहर में रैली निकालकर आमजन को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति पंपलेट वितरण कर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी सहायक मलेरिया अधिकारी चंदन सिंह दादौरिया, फील्ड सुपरवाइजर रमेशचन्द्र, फील्ड वर्कर धनीराम, अजय, दीपक, सचिन, प्रदीप पाल मौजूद रहे।
मलेरिया विभाग की ओर से रविवार को जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। वल्र्ड मॉस्क्यूटो डे का रथ तैयार कर मलेरिया विभाग के मैदान अमले ने बाजार में लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों, बचाव और उपचार की जानकारी मुहैया कराई। इस बीच विभागीय कर्मचारियों ने प्रचार-प्रसार सामग्री पंपलेट का वितरण भी किया। सहायक मलेरिया अधिकारी चंदन सिंह दादौरिया ने लोगों से कहा कि वर्षा ऋतु में पानी का भराव होने के कारण मच्छरों की उत्पत्ति बढ़ जाती है। इस दौरान आप कहीं भी पानी भरा देखें तो उस भरे हुए पानी की निकासी का इंतजाम जल्द से जल्द करें। या फिर भरे हुए पानी में जला हुआ इंजन ऑयल डालें। जिससे मच्छरों का लार्वा मच्छर बनने से पहले ही नष्ट हो जाए।
इसी तरह घरों की छत, टायर, मटकों, कूलरों को अच्छी तरह खाली कर सुखाकर सप्ताह में एक बार भरे। सोते समय पूरे बांह के कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को बुखार आ रहा है तो ऐसे व्यक्ति को खून की तुरंत जांच करानी चाहिए। यह टेस्ट रेपिड किट और स्लाइड के माध्यम से किया जाता है। यदि रिजल्ट पॉजिटिव आता है तो पूर्ण उपचार लेना चाहिए।
Published on:
21 Aug 2023 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
