4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: छोटे और बड़े भाई को सिर्फ कुर्सी ही दिखाई दे रही है: सिंधिया

सिंधिया ने बड़ौनी, भांडेर, सेंवढ़ा में की चुनावी सभा, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा...

2 min read
Google source verification
vishal_aamsabha_in_datia_jyotiraditya_scindia_statement.jpg

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। दतिया में हुई सभा में उन्होंने कहा कि छोटे और बड़े भाई को सिर्फ कुर्सी ही दिखाई देती है। चुनाव आते ही घूमने लगते हैं। कांग्रेस ने 15 महीने के शासन काल में भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। अगर फिर कांग्रेस की सरकार आई तो सभी योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा। दतिया के अलावा सिंधिया ने बड़ौनी, भांडेर और सेंवढ़ा में आमसभाओं को संबोधित किया। बड़ौनी में कहा कि भीषण गर्मी में क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाएं पानी के लिए टैंकर के सामने कतारबद्ध होतीं थीं।

भाजपा ने पेयजल की विकराल समस्या को खत्म करने के लिए मड़ीखेड़ा और अंगूरी बैराज से पाइप लाइन बिछाकर नलजल योजना शुरू कराई। जल जीवन मिशन के आधार पर एक भी ऐसा गांव नहीं बचा जहां पेयजल सुविधा न हो। कांग्रेस सरकार में गड्ढों में ढूंढते थे सड़क कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नलों में टोंटी नहीं होती थी और यदि टोंटी होती थी तो उसमें पानी नहीं आता था। उन्होंने कहा कि दतिया आज कॉलेजों का शहर बन गया है। कांग्रेस सरकार में गड्ढों में सड़क ढूंढते थे। आज प्रदेश में बेहतर सड़कें और मखमली हाईवे बन गए हैं। आप किसी भी रास्ते से आएं, दतिया में चारों ओर से फोरलेन बायपास बन गया है।

'बहनों के लिए कमलनाथ बोले तिजोरी खाली है, शिवराज बोले तिजोरी तुम्हारी है'

इधर, सिंधिया ने लहार के दबो, अटेर के सरपुरा और मेहगांव में हुई चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के लिए कुछ करने की बात कमलनाथ सरकार के सामने आई तो उन्होंने कह दिया सरकार की तिजोरी खाली है, जबकि शिवराज सिंह की सरकार आई तो उन्होंने कहा कि बहना तिजोरी तुम्हारी है। यही अंतर है कांग्रेस और भाजपा की सरकार में। एक तरफ भाजपा की पुण्य की सरकार है तो दूसरी ओर आएगी कांग्रेस की शून्य की सरकार। हमने सरकार पटलकर ठीक किया था। कांग्रेस ने छल किया उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की साख विश्व में बढ़ी है। मोदी ने जी-20 बैठक करवाकर पूरे विश्व के राष्ट्राध्यक्षों को यहां एकत्र कर भारत की शान बढ़ाई। कांग्रेस ने कर्ज माफी की झूठी घोषणा कर किसानों के साथ छल किया। यदि हमने सरकार नहीं बदली होती और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बने होते तो क्या हमारे 12 लाख से ज्यादा किसानों का 2500 करोड़ रुपए का ब्याज माफ हो पाता। उन्होंने जनता से हामी भरवाई कि हमने सरकार पलटकर ठीक किया। सिंधिया ने कहा कि देश के किसानों को, गरीबों के लिए केंद्र सरकार बहुत काम कर रही है।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: टूटने लगी भाषा की मर्यादा, भैंस चोर और सट्टेबाज हो गए नेताजी
ये भी पढ़ें :MP Election 2023 : जब सुरक्षा का नहीं है अहसास, नेताजी पर तब कैसे करें विश्वास