12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दतिया उपचुनाव : दतिया में खत्म हुआ सियासी सस्पेंस, नरोत्तम मिश्रा ने किया बड़ा ऐलान

Datia By-Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आखिरकार पार्टी के साथ रहने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल पर विराम लग गया है।
2 min read
Google source verification
bjp

नरोत्तम मिश्रा(फोटो-IANS)

Datia By-Election: दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में टिकट कटने के बाद बगावती तेवर दिखा रहे मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने आखिरकार पार्टी के साथ खड़े रहने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा राजनीतिक असमंजस और विवाद भी खत्म होता नजर आ रहा है।

नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (यूबीटी) की ओर से चुनाव लड़ने का भी ऑफर मिला था। हालांकि, शनिवार रात पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद उनके तेवर बदल गए। उन्होंने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए स्पष्ट किया कि वह दतिया से बीजेपी उम्मीदवार आशीष तिवारी के नामांकन में भी शामिल होंगे। सोमवार को आशीष तिवारी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

नरोत्तम की बगावत थमी

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा के बागी तेवर सामने आए और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई जगह समर्थक उग्र हो गए, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

इस बीच नरोत्तम मिश्रा के निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी अटकलें लगने लगीं। शिवसेना (यूबीटी) ने उन्हें 'मशाल' चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया और कहा कि चुनाव प्रचार के लिए उद्धव ठाकरे खुद दतिया आएंगे।

हालांकि, शनिवार रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा के तेवर नरम पड़ गए। उन्होंने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए बीजेपी के साथ रहने का फैसला किया। इसके साथ ही पिछले दो दिनों से जारी राजनीतिक असमंजस और बगावत की अटकलों पर भी विराम लग गया।

नामांकन में शामिल होंगे नरोत्तम

शनिवार को नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की। इन नेताओं के साथ बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह दतिया विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार आशीष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे।