26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी

Congress Candidate Ghanashyam Singh: शनिवार देर शाम कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव के लिए घनश्याम सिंह के नाम का ऐलान किया, सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे घनश्याम सिंह।
2 min read
Google source verification
ghanshyam singh

Datia by election 2026 में बीजेपी ने मंत्री के मुकाबले में कांग्रेस ने उतार दिए 20 दिग्गज नेता (imahe source- ghanshyam singh facebook page)

Datia By Election Congress Candidate Ghanashyam Singh: मध्यप्रदेश के दतिया में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के ऐलान के साथ ही अब दतिया उपचुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। दतिया के चुनावी रण में कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच मुकाबला होगा। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह दोनों ही सोमवार को अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कौन हैं घनश्याम सिंह ?

सेवढ़ा विधानसभा सीट से एक बार विधायक रह चुके हैं। दूसरी बार चुनाव हार गए थे। वे छतरपुर राज घराने से ताल्लुक रखते हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के करीबी हैं। राजपूत समाज से आते हैं। दतिया समेत आसपास के क्षेत्रों में राजपूत समेत ओबीसी वर्ग का अच्छा-खासा वोट बैंक है। बैंक एफडी घोटाला मामले में विधायकी गंवाने वाले कांग्रेस के राजेंद्र भारती घनश्याम सिंह के नाम पर तैयार बताए जा रहे हैं। दिल्ली कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बताया कि भारती की सहमति के आधार पर ही घनश्याम सिंह का नाम दिल्ली आया था और कांग्रेस पार्टी ने घनश्याम सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें दतिया उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।

13 जुलाई को दोनों प्रत्याशी भरेंगे नामांकन

कांग्रेस से घनश्याम सिंह के नाम का ऐलान कर दिया गया है। वे सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार शाम को दतिया जाएंगे। तो वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी 13 जुलाई को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिले के इस अवसर को भाजपा पार्टी शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रही है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रस्तावित है। पार्टी नेतृत्व का प्रयास है कि इस कार्यक्रम के जरिए संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया जाए।

भोपाल में सीएम से मिले नरोत्तम मिश्रा

इधर शनिवार देर शाम भोपाल में नरोत्तम मिश्रा ने सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से सीएम हाउस में मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं के बीच विचार विमर्श व बातचीत हुई। बता दें कि दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर आशुतोष शर्मा के नाम का ऐलान होने के बाद शनिवार को नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे थे। भोपाल पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा ने किसी तरह की नाराजगी न होने की बात भी कही थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी संगठन ने दतिया उपचुनाव को लेकर आशुतोष तिवारी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। मेरी जानकारी में आया है कि भावावेश में दतिया के कुछ लोगों ने इस्तीफे दिए हैं, हालांकि मुझे किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं मिला है। पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।