5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यक्तित्व विकास का माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना

सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन  

less than 1 minute read
Google source verification
व्यक्तित्व विकास का माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना

व्यक्तित्व विकास का माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना

व्यक्तित्व विकास का माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना

सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
दतिया। शासकीय कन्या महाविद्यालय दतिया की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा गोद लिए गए ग्राम डगरई में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया की प्रभारी डॉ जयश्री त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।शिविर के समापन समारोह को मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्राओं से कहा कि वह राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ कमलेश माथुर उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कन्या महाविद्यालय दतिया की प्राचार्य डॉ संगीता भटनागर ने की। कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरक पुरुष स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता जैन ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट दिए गए।