13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनर किलिंग: अपने ही खेत में पिता ने बेटी का गला घोंटा, प्रेमी को मारी गोली

बेटे के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम...

less than 1 minute read
Google source verification
owner_killing_case_in_datia_gwalior_mp_crime_news_father_murdered_daughter_and_her_lover_in_his_field.jpg

युवक विश्वकर्मा और युवती यादव। दोनों को प्रेम हुआ। घर वाले तैयार नहीं थे, वे शादी करने घर से भागे। खफा पिता ने बेटी का गला घोंटा और युवक को गोली मार दी। ऑनर किलिंग पिता ने अपने ही खेत में की। दोनों शव यहीं से बरामद हुए। पुलिस ने पिता व भाई पर हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों फरार हैं। सेंवढ़ा एसडीओपी ने बताया, सहदौरा गांव का रोहित विश्वकर्मा (21) मां के निधन के बाद रूबाहा स्थित ननिहाल में रह रहा था। वह मामा राजकुमार के कृषि कार्य में मदद करता था। पिता सुरेंद्र और छोटा भाई छोटू सहदौरा में ही रहते थे। रूबाहा की नेहा (19) पिता अरविंद यादव से रोहित की मुलाकात हुई। दोनों को प्रेम हुआ। नेहा सेंवढ़ा में मामा राम यादव के यहां रहकर पढ़ती थी। वे शादी करने के लिए 21 जनवरी को घर से भागे। 22 जनवरी को परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।

धमकी के बाद हत्या

रोहित के चाचा बृजकिशोर विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि नेहा की तलाश में उसके पिता अरविंद साले राम यादव, बेटे बलदाऊ और भाई राजू यादव के साथ उसके गांव सहदौरा आए थे। बेटी के बारे में पूछने के बाद कहा, बेटी ने इज्जत खराब कर दी। मिल गए तो दोनों को जान से मार देंगे। नेहा और रोहित के घर से भागने के 20वें दिन दोनों के शव अरविंद यादव के ही खेत में मिली। रोहित के सीने में गोली लगी है, जबकि नेहा का गला घोंटा गया। नेहा के पिता अरविंद व भाई बलदाऊ यादव फरार हैं।

ये भी पढ़ें :Exclusive Interview: 'मैं समाज के लोगों के बीच का देसी हीरो', मनोज बाजपेयी ने किया 'द फैमिली मैन-3' का खुलासा

ये भी पढ़ें :लाखों लाड़ली बहनों ने भरे 'लाड़ली बहना आवास योजना' फॉर्म, कब मिलेंगे घर...