9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में चाय, नाश्ता और भोजन फ्री, टैक्सी का किराया भी नहीं, कल कथा का अंतिम दिन

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, 14 अगस्त को कथा का अंतिम दिन रहेगा, कथा में पांडाल खचाखच भर जाने के कारण लोग जहां जगह नजर आ रही है वहीं बैठकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर कथा सुन रहे हैं।

2 min read
Google source verification
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में चाय, नाश्ता और भोजन फ्री, टैक्सी का किराया भी नहीं, कल कथा का अंतिम दिन

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में चाय, नाश्ता और भोजन फ्री, टैक्सी का किराया भी नहीं, कल कथा का अंतिम दिन

कुबेरेश्वर धाम सीहोर मध्यप्रदेश वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा में देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, दतिया के भांडेर रोड स्थित नई जेल परिसर में कथा सुनने आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े इसलिए चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की जा रही है, इसी के साथ दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क टैक्सी की व्यवस्था भी की गई है।

लघु वृंदावन धाम के नाम से प्रसिद्ध दतिया शहर में इन दिनों भक्तों की अपार भीड़ देख कर ऐसा लग रहा है जैसे कुंभ का मेला लगा हो। शिवलिंग निर्माण करने एवं शिवपुराण की कथा सुनने पहले दिन से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। श्रावण मास में हो रहे इस आयोजन को लेकर शिवभक्त उत्साहित हैं। बाहर से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंडाल में डेरा जमाए हुए हैं और शिव भक्ति में लीन हैं। वहीं अल सुबह से पार्थिव शिवलिंग निर्माण व कथा सुनने के लिए अनेक स्थानों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

वृद्ध व दिव्यांगों का नहीं लगेगा किराया

शनिवार को कथा स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संरक्षक व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कथा स्थल पर टैक्सी से आने वाले बुजुर्ग व अशक्त व्यक्तियों का किराया नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोड स्केन करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दतिया के लोगों द्वारा किए जा रहे परमार्थ से उनका मन प्रफुल्लित है। डॉ मिश्रा ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि दतिया पर किसी आपत्ति और विपत्ति न आए।

सनातन धर्म से ही विश्व का होगा कल्याण : मिश्रा

शिवपुराण की कथा सुनाते हुए शनिवार को पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म को बचाना है तो हमें संगठित रहना होगा। जब हम परिवार, रिश्तेदार, कुटुंब, परिचितों के साथ सनातन को बचाने का प्रयास करेंगे तब विश्व का कल्यण होगा। उन्होने कहा कि हम परिवार के रूप में एक साथ रहें क्योंकि अन्य धर्म के व्यक्ति आपको अपने धर्म में ले जाना चाहते हैं। पंडित मिश्रा ने युवतियों से कहा कि वह खूब पढ़ाई करें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें लेकिन उच्च पदों पर आसीन होने के बाद सनातन धर्म को छोडकऱ किसी अन्य धर्म की ओर प्रेरित न हों।