
उनाव में बिजली संकट, कांग्रेस ने किया बिजली घर का घेराव
उनाव में बिजली संकट, कांग्रेस ने किया बिजली घर का घेराव
उनाव। उनाव क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली घर का घेराव कर प्रबंधक नरेंद्र सरवरिया को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महामंत्री भानु ठाकुर ने किया। ज्ञापन में समस्या का समाधान न होने पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
उनाव बालाजी धाम में बिजली कटौती की समस्या को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महामंत्री भानु ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों, आमजन व पार्टी नेताओं ने बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में लगभग 20 से 25 गांव के लोगों ने शामिल होकर समर्थन किया। इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भानु ठाकुर ने कहा कि मैने भांडेर विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भ्रमण किया तो लोगों ने बिजली कटौती की समस्या को प्रमुख समस्या बताया। बिजली कटौती की बजह से गांवों के लोग बेहद परेशान हैं। उन्होने कहा कि अगर बिजली की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वरिष्ठ नेता अंबिका शर्मा ने कहा कि आज पूरे भांडेर विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या की वजह से ग्रामीण जन परेशान हैं। इस उमस भरी गर्मी में छोटे - छोटे बच्चे व बीमार बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
भांडेर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अघोषित रूप से की जा रही बिजली कटौती से सभी परेशान हैं। वरिष्ठ नेता टी के धर बंगाली एवं पूर्व जनपद सदस्य अमित पटेल ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया।
Updated on:
22 Aug 2023 11:58 am
Published on:
22 Aug 2023 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
