रामगढ़ कंजर डेरा पर पुलिस की दबिश
भाण्डेर. पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के तहत एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी शशि कुमार ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामगढ़ कंजर डेरा पर पुलिस बल के साथ दबिश दी। दबिश के दौरान कच्ची शराब व लहान को जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से 2400 लीटर लाहन जब्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रूपए बताई गई। पुलिस ने ेजब्त किए गए लाहन को मौके पर ही नष्ट किया। वहीं पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग निकले। उक्त कार्रवाई में टीआई समेते एएसआई अरङ्क्षवद कुशवाहा, रमेशचन्द्र उज्जैनिया, आरक्षक रोहणी शर्मा, नीतू शर्मा, अवधेश दीक्षित एवं ब्रजेश शामिल रहे।