
समदर्शी महाराज हुए समाधिस्थ, हजारों लोगों ने किए अंतिम दर्शन
समदर्शी महाराज हुए समाधिस्थ, हजारों लोगों ने किए अंतिम दर्शन
दतिया। रामानुज धाम आश्रम दतिया एवं गीता ज्ञान आश्रम कम्पिल फरुर्खाबाद उत्तरप्रदेश के अधिष्ठाता स्वामी देवनायकाचार्य समदर्शी महाराज बुधवार को समाधिस्थ हो गए।
रामानुज धाम पर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वामी देवनायकाचार्य का रामानुज सम्प्रदाय की परंपरा अनुसार शिष्यों व सेवादारों ने सामूहिक रूप से अभिषेक कराया। पंडित नन्द किशोर दीक्षित की निर्देशन में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। अभिषेक के पश्चात आरती हुई। हजारों की संख्या में रामानुज धाम पहुंचे स्वामी जी के शिष्यों व श्रद्धालुओं ने नम आंखों से स्वामी जी के अंतिम दर्शन कर, पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कई श्रद्धालु एवं महिलाएं भाव विभोर हो उठे। इस मौके पर संत रामसिया सरकार व धूमेश्वर महादेव मंदिर के संत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिदिन सात हजार श्लोकों का पाठ
रामानुज धाम पिछले आठ सालों से अनवरत श्रीमद्भागवत गीता का अखंड पाठ चल रहा है। श्रीमद्भागवत गीता के 01 पाठ में 18 अध्याय में 700 श्लोक हैं। प्रतिदिन 10 गीता पाठ होते हैं। इस तरह आश्रम में प्रतिदिन 07 हजार श्लोकों का सस्वर उच्चारण होता है।
2014 में हुई थी धाम की स्थापना
दतिया में रामानुज धाम आश्रम की स्थापना वर्ष 2014 में स्वामी देवनायकाचार्य ने कराई थी। स्वामी देवनायकाचार्य श्रीमद्भागवत गीता के प्रचारक थे। रामानुज धाम की स्थापना से ही अखंड गीता पाठ चल रहा है एवं विश्व का एकमात्र सहस्त्रफड़धारी भगवान शेषनाग जी का मंदिर श्री रामानुज धाम आश्रम में बन रहा है।
Published on:
27 Jul 2023 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
