
ओडिशा में हुई भयावह रेल दुर्घटना राष्ट्रीय त्रासदी से कम नहीं
ओडिशा में हुई भयावह रेल दुर्घटना राष्ट्रीय त्रासदी से कम नहीं
दतिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में नजयाई के पास स्थित शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर एवं मौन धारण कर दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ओडिसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में कई लोगों की मृत्यु हुई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। वही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, शहर अध्यक्ष दीपेन्द्र पुरोहित, नरेन्द्र गुर्जर, अभिषेक तिवारी, पुष्पराज राजपूत, रामू सेंगर, मुकेश यादव, रवि दांगी, विनय यादव, रामकुमार मोगिया, आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, शहर अध्यक्ष दीपेन्द्र पुरोहित, नरेन्द्र गुर्जर, अभिषेक तिवारी, पुष्पराज राजपूत, रामू सेंगर, मुकेश यादव, रवि दांगी, विनय यादव, रामकुमार मोगिया, आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Published on:
05 Jun 2023 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
