नगर के सेंवढ़ा रोड वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाला आला यादव अपनी बीस साल की उम्र से सांप पकडऩे का काम कर रहा है। वह अब तक करीब एक हजार से अधिक सांपो की जान बचा चुका है। वह सांपो को पकडकऱ जंगल में छोड़ देता है। आला यादव कोवरा, कोमन करेक्ट, रसल वाइजर जैसे अनेक प्रजातियों के सांपो को भी पकड़ चुका है। इस दौरान आला को तीन चार बार सांप काट भी चुके है। जिसका उन्होंने उपचार कराया है।