18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यावरण हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे

पर्यावरण सरंक्षण को लेकर वन विभाग ने शुरू किया मिशन लाइफ अभियान  

less than 1 minute read
Google source verification
पर्यावरण हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे

पर्यावरण हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे

पर्यावरण हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे
पर्यावरण सरंक्षण को लेकर वन विभाग ने शुरू किया मिशन लाइफ अभियान
दतिया। पर्यावरण को हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे, जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों को देखते हुए मिशन लाइफ अभियान की शुरूआत की गई है। उक्त बात रेंजर विनीता सूर्यवंशी ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर वन विभाग के द्वारा डीएफओ प्रियांशी राठौर के निर्देशन में शुरू किए गए मिशन लाइफ अभियान के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि मिशन लाइफ अभियन ऐसा अभियान है जो हर एक इंसान से सीधे तौर पर्यावरण पर जुड़ा है, मिशन लाइफ में इस बात पर जोर दिया गया है कि पर्यावरण को हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे, जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों को देखते हुए इस अभियान की शुरूआत की गई है। मिशन लाइफ न केवल पर्यावरण और जिंदगी बचाने पर केन्द्रित है बल्कि इसका सीधा संबंध अर्थव्यवस्था से भी है और वन मंडल दतिया सामान्य हमेशा वन बचाओ जीवन बचाओ की अवधारणा से दूसरों को प्रेरित कराता है। सूर्यवंशी ने स्टाफ के साथ बम-बम महादेव, पीतांबरा पीठ, ग्राम चौपरा, चक चंदेवा समेत विभिन्न गांवो में पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलाई। सूर्यवंशी ने पर्यटक स्थल विभिन्न गांवो में जलस्रोत की साफ-सफाई की और वहां से प्लास्टिक एवं अन्य प्लास्टिक से निर्मित कचरे को उठाकर कूड़ेदान में डाला गया। जलस्रोत की साफ-सफाई की एवं पौधे लगाए। जिसको मानसून से पूर्व क्षेत्र में रोपित किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जलस्रोत की साफ-सफाई की एवं पौधे लगाए। जिसको मानसून से पूर्व क्षेत्र में रोपित किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।