
कलश यात्रा के साथ यज्ञ का हुआ शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ यज्ञ का हुआ शुभारंभ
अहरौनी। ग्राम पंचायत अहरौनी के मौजा सायपुर में स्थित खेरापति सरकार के स्थान पर विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के संपूर्ण गांव के मुख्य मार्गो से धूमधाम के साथ निकाली गई।
अहरौनी के नरसिंह भगवान मंदिर से 108 कलशों का पूजन कराया गया और सौभाग्यशाली महिलाओं द्वारा कलश सिर पर रखकर नगर परिक्रमा कर मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। कलश यात्रा में महिलाएं, पुरूष, बालक-बालिकाएं समेत यज्ञाचार्य श्रीकृष्ण कुमार शर्मा, कथा वाचक सिर पर श्रीमद् भागवत पुराण रखकर चल रहे थे। कलश यात्रा सायपुरा खेरापति सरकार के स्थान पर पहुंची जहां विधि विधान के साथ पूजन किया गया। विष्णु महायज्ञ के मुख्य यजमान निर्भयसिंह राजपूत सहपरिवार एवं सुरेन्द्र सिंह जाट, लालता प्रसाद कुशवाह, गुलाब सिंह यादव, सुमेर सिंह, मनीराम कुशवाह, जवाहर सिंह कुशवाह, कोमल सिंह आदि शामिल रहे। कलश पूजन के पश्चात् विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
अनिश्चितकालीन अखण्ड रामायण पाठ शुरू
खूजा। तीन गांवो के बीच तथा नहर किनारे स्थित बड़ी माता मंदिर पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी अखण्ड रामायण पाठ अनिश्चितकालीन समय के लिए शुरू किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर के पुजारी फक्कड़ बाबा के सानिध्य में किया जा रहा है। खूजा, चांदनी, कुरगांव के बीच बसी मातारानी के दरबार में हर रोज इन गांवो के भक्तों द्वारा रामायण पाठ कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम की व्यवस्था में पं. सुरेश शर्मा, राकेश धाकड़, सुनील धाकड़, कैलाश धाकड़ आदि भक्त शामिल है।
Published on:
23 May 2023 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
