23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: होटल संचालक घर में ही चला रहा था ‘रैकेट’, पुलिस ने 5 लड़कियों सहित 7 लोग पकड़े, सरगना फरार

कोतवाली थाना पुलिस ने दौसा शहर में जयपुर रोड पर रेलवे लाइन के निकट एक मकान में छापा मारकर अनैतिक रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से 7 लोगों को पकड़ा, जिनमें 5 लड़कियां भी शामिल है। हालांकि, सरगना मौके से फरार हो गया।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Jul 23, 2026

Dausa police raid racket busted

अनैतिक रैकेट का भंडाफोड़। Photo: AI

दौसा। कोतवाली थाना पुलिस ने दौसा शहर में जयपुर रोड पर रेलवे लाइन के निकट एक मकान में छापा मारकर अनैतिक रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से 7 लोगों को पकड़ा, जिनमें 5 लड़कियां भी शामिल है। हालांकि, सरगना मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि होटल संचालक ही घर के अंदर अनैतिक रैकेट चला रहा था। मुख्य आरोपी को होटल के अंदर पकड़े जाने का डर था, ऐसे में उसने घर में \ अनैतिक गतिविधियां शुरू कर दी।

कोतवाली थाना पुलिस ने जयपुर मार्ग पर पटेल नगर क्षेत्र में एक दिन पहले पकड़े गिरोह से पूछताछ की तो कई खुलासे हुए। दौसा पुलिस उपाधीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव निवासी मुकेश मीणा (30) व हरिसिंह गुर्जर (30) निवासी झाझवाड़ थाना बस्सी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पांच लड़कियों को भी डिटेन किया। वहीं, गिरोह का सरगना पृथ्वीरत्न शर्मा और उसके कुछ साथी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।

होटल संचालक ही निकला रैकेट का सरगना

अनैतिक गिरोह में श्री राम होटल का संचालक पृथ्वी रत्न शर्मा भी शामिल है। गिरोह से पुलिस ने एक कार, दो बाइक, एक फोन व 30690 रुपए भी जब्त किए है। जयपुर मार्ग पर जिस घर में अनैतिक गतिविधियां हो रही थी, उसका संचालन भी पृथ्वी रत्न शर्मा कर रहा था।

पृथ्वीरत्न पर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान जगह पर बने मकान में महिलाओं को बुलाकर रैकेट चला रहे थे। गिरोह के सरगना पृथ्वीरत्न शर्मा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं।

लोग बोले- अवैध कार्य लंबे समय से, नए एसपी ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे-21 पर स्थित पटेल विहार कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां हो रही है। इसके बाद डिप्टी एसपी धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले मकान की रैकी की और फिर छापा मारा। पुलिस की रेड से मकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हर कोई इधर-उधर भागने लगा। तभी पुलिस ने मौके से 5 लड़कियों सहित 7 लोगों को दबोच लिया। वहीं, लोगों का कहना है कोतवाली क्षेत्र में अवैध कार्य लम्बे समय से हो रहा है। लेकिन कार्रवाई अब नए एसपी पीयूष दीक्षित के आने के बाद हुई है। टीम में डिप्टी धर्मेंद्र कुमार के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा व अन्य को शामिल किया गया।