16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: पहले घबराहट, फिर सीने में दर्द… चली गई एएसआई की जान

Dausa News : दौसा में एएसआई गिरधारी लाल मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शव परिजनों को सौंप दिया।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Jul 19, 2026

ASI death

एएसआई गिरधारी लाल मीणा। फोटो पत्रिका नेटवर्क

दौसा। महिला थाने में तैनात एएसआई गिरधारी लाल मीणा की शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शव परिजनों को सौंप दिया।

महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 56 वर्षीय गिरधारी लाल मीणा शनिवार रात महिला थाने में ड्यूटी ऑफिसर के रूप में कार्य कर रहे थे। रात करीब 11:30 बजे उन्हें अचानक बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सीने में हल्का दर्द हुआ। कुछ ही देर में वे अचेत हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरके मीणा ने बताया कि एएसआई को घबराहट और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

तीन माह पहले हुआ था प्रमोशन

गिरधारी लाल मीणा मूल रूप से अलवर जिले के प्रतापगढ़ क्षेत्र के हमीरपुर गांव के निवासी थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उन्होंने करीब 35 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी। दौसा कोतवाली में भी उन्होंने लंबे समय तक हेड कांस्टेबल के पद पर कार्य किया था। करीब तीन माह पूर्व ही उनका पदोन्नति होकर एएसआई पद पर चयन हुआ था। इसके बाद उनकी तैनाती महिला थाने में की गई थी।

पुलिस अधिकारियों अर्पित किए श्रद्धासुमन

रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव हमीरपुर ले गए। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग