21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा से फरार प्रेमिका की हत्या का आरोपी गणेशपुरा में दबोचा

किराए का मकान लेकर पशुओं की दवा बेचने का कार्य कर रहा था

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Sep 30, 2020

हरियाणा से फरार प्रेमिका की हत्या का आरोपी गणेशपुरा में दबोचा

हरियाणा से फरार प्रेमिका की हत्या का आरोपी गणेशपुरा में दबोचा

दौसा. हरियाणा से करीब एक साल से फरार प्रेमिका की हत्या का आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। दौसा व हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी को हरियाणा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर 2019 को हरियाणा के गुरुग्राम जिला निवासी प्रेमिका की हत्या कर आरोपी सोमबीर जाट निवासी गांव बामडोला जिला झज्जर फरार हो गया। दौसा आकर गणेशपुरा में किराए से मकान लेकर रहने लग गया।


पशुओं की दवा बेचने तथा मजूदरी का कार्य भी करता था। आरोपी गणेशपुरा से भी दूसरे लोगों को धमकाने में लगा था। हरियाणा पुलिस को जब मोबाइल लोकेशन दौसा की पता लगी तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इस पर जिला विशेष टीम के छुट्टनलाल शर्मा व राजूलाल मीना ने आरोपी का पता लगाकर गणेशपुरा में रहने के बारे में जानकारी जुटाई। सूचना मिलने पर हरियाणा पुलिस दौसा आ गई तथा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया गया।

दोनों ही खिलाड़ी

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका ताईक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी थी। वहीं आरोपी भी कुश्ती का खिलाड़ी है।