दौसा. अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान ज्योति गर्ग, द्वितीय कविता मित्तल तथा कुर्सी दौड़ में प्रथम सरोज गर्ग व द्वितीय विजेता वंदना अग्रवाल रही। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष डिंपल सेकडा, मंत्री अनिता मंगल, उपाध्यक्ष संजू अग्रवाल, सह मंत्री शालिनी सिंघल, स्नेहलता अग्रवाल, राजदुलारी सेकडा, कल्पना बंसल, सुषमा, कविता, विनीता सहित कई महिलाएं मौजूद थी।