
लालसोट. शहर के बावला पाड़ा में एक सूने मकान से सेंध लगा लाखों की नकदी व जेवरात चोरी होने के मामले में लालसोट पुलिस ने यूपी के अलीगढ़ जिले के निवासी एक जने को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों व चुराए गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
थाना प्रभारी राजेन्द्र मीना ने बताया कि गत माह 23 जनवरी को शहर के बावला पाड़ा में अकेली रहने वाली गीता किन्नर के मकान में सेंध लगाकर आलमारी व बक्सोंं में रखी तीन किलों चांदी की सिल्ली, दस सोने के छल्ले, दस जोड़ी चंादी की पायजेब, 50 चांदी के सिक्के, एक तोला सोने के कुंडल, दो तोला सोने की चैन, सोने की चार चूड़ी, तीन लाख रुपए की नकदी व बीस हजार रुपए की चिल्लर चुरा ले गए थे।
चुराए गए माल की बरामदगी के प्रयास भी जारी
इस पर मामले के जंाच अधिकारी मुकेश गुर्जर की अगुवाई में गठित पुलिसकर्मियों ने तलाशी अभियान के दौरान दिवान जाटव निवासी खेड़ा बुजुर्ग जिला अलीगढ यूपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ जारी है। घटना में अन्य जनों की गिरफ्तारी व चुराए गए माल की बरामदगी के प्रयास भी जा री हैं।
प्राथमिकी में आरोपित दिवान जाटव पर शक जताया, सही साबित हुआ
जंाच अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता गीता ने भी प्राथमिकी में आरोपित दिवान जाटव पर ही शक जताया था।बाद में यह शक पूरी तरह सही साबित हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ढोलक बजाने का कार्य गीता के साथ ही करता था। उसे इस बात का पूरा पता था कि गीता अपने जेवरात एवं नकदी कहां रखती है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने आरोपित की तलाशी के लिए अलीगढ़ क्षेत्र में कई दिनों कर डेरा डाल उसे दबोचा।पूछताछ में आरोपित ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।(नि.प्र.)
Published on:
16 Feb 2018 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
