27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पती की मौत

पोस्टमार्टम करा शव परिजनों केे सुपर्द कर दिए
2 min read
Google source verification
bike-rider-dies-of-loading-vehicle-collision

लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पती की मौत

लालसोट.

बिलौणा कलां गांव के पास गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दम्पती की मौत हो गई। मंडावरी पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सवाईमाधोपुर जिले केे बौंली थाना क्षेत्र के पीपलदा गांव निवासी हेमराज रैगर व उसकी पत्नी प्रेमदेवी बाइक से लालसोट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बिलौणा कलां गांव के पास सामने से आ रही एक बेकाबू लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दम्पती ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों केे सुपर्द कर दिए। (नि.प्र.)

ट्रैक्टर पलटने से मौत
लवाण. क्षेत्र के माण्डेड़ा तलाई पर मु़ख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के तहत चल रहे तलाई खुदाई कार्य के दौरान गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक जने की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा निवासी सुखदेव (40) खुदाई कर रहा था।संतुलन बिगडऩे से टै्रक्टर पलट गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

9 तक हटाएं अतिक्रमण
दौसा. नगरपरिषद की ओर से शहर के मानगंज, नया कटला, लालसोट रोड सब्जी मण्डी के सामने एवं मानगंज पूर्व गेट के सामने से अतिक्रमण हटाया जाएगा। आयुक्त दिलीप शर्मा ने बताया कि दुकानों के आगे सामान रखा होने से प्रतिदिन यातायात जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में दुकानदार 9जुलाई तक अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा 10 को अतिक्रमण कार्रवाई की जाएगी।

बैंक ही नहीं ले रहा सिक्के
दौसा. शहर के एक जने ने देना बैंक प्रबंधक एवं पुलिस थाना कोतवाली में बैंक प्रशासन पर ही सिक्के जमा नहीं करने का आरोप लगाया। शहर निवासी महेन्द्र आनंद ने बताया कि पिछले दिनों बैंक में कुछ राशि जमा कराने गया था जिसमें 370 रुपए के 10-10 रुपए के सिक्के थे। शिकायत उन्होंने बैंक प्रबंधक से की तब जाकर रुपए जमा हुए। उन्होंने बताया कि वे जब भी बैंक में राशि लेकर जाते हैं तभी सिक्के जमा करने से मना कर दिया जाता है। इससे काफी परेशानी होती है।

नरकंकाल मिला
महुवा. पीपलखेड़ा के जंगल में गुरुवार देर शाम एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।