
Ai Generated Image
दौसा के बांदीकुई में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आई है। मुकुरपुरा चौराहे के पास नारायणी माता की ओर से बाइक पर आ रहे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत पिता की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सीता देवी को जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अगावली गांव के बताए जा रहे निवासी बाइक पर सवार होकर नारायणी माता की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान मुकुरपुरा चौराहे के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार परिवार हादसे की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में पिता और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे में जान गंवाने वाले पिता और दोनों बच्चों के शवों को बांदीकुई के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सीता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिवार से जुड़े लोगों में दुख का माहौल है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है। वहीं, कार सवार मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में भी लगी हुई है।
वहीं, जयपुर में भी रविवार को सांगानेर इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक सवार एक परिवार को टक्ककर मार दी। यह हादसा रात में करीब 12:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता विष्णु (35) और उनकी 3 साल की बेटी सृष्टि की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक रुका नहीं और सांगानेर थाने की तरफ भागते हुए करीब 7 और वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा कर हल्दीघाटी गेट के पास कार को पकड़ लिया।
Updated on:
11 Aug 2026 05:27 pm
Published on:
11 Aug 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
