11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAS Pinki Meena: रिश्वतकांड से चर्चा में आईं आरएएस पिंकी मीणा का फिर तबादला, अब यहां मिली जिम्मेदारी

Pinki Meena Transfer: 10 लाख के रिश्वतकांड से चर्चा में आईं RAS पिंकी मीणा का 2 महीने के भीतर फिर तबादला हो गया। साढ़े पांच साल के निलंबन के बाद जून में RAS पिंकी मीणा सरकारी सेवा में लौटी थीं। सवाई माधोपुर से अब उन्हें दौसा में सहायक कलक्टर मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
3 min read
Google source verification

दौसा

image

Kamal Mishra

Aug 11, 2026

RAS Pinki Meena New Posting

RAS Pinki Meena: (फाइल फोटो-पत्रिका)

दौसा। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में चर्चित RAS अधिकारी पिंकी मीणा का भी तबादला किया गया है। करीब डेढ़ महीने पहले ही साढ़े पांच साल के निलंबन के बाद सरकारी सेवा में वापस लौटीं पिंकी मीणा को अब दौसा में सहायक कलक्टर मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह सवाई माधोपुर में प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में सहायक निदेशक के पद पर तैनात थीं। नई पोस्टिंग के बाद एक बार फिर पिंकी मीणा प्रशासनिक हलकों में चर्चा में हैं।

राज्य सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल में दौसा जिले के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। दौसा के एडीएम अरविंद शर्मा को भरतपुर एडीएम लगाया गया है। वहीं भरतपुर के एडीएम राजीव शर्मा को दौसा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मनोज कुमार वर्मा को एसडीएम सिकराय बनाया गया है, जबकि सिकराय के एसडीएम नवनीत कुमार को बानसूर भेजा गया है।

दो महीने के अंदर दूसरी पोस्टिंग

पिंकी मीणा के लिए यह बदलाव इसलिए खास है क्योंकि 20 जून को ही उन्हें लंबे निलंबन के बाद नई पोस्टिंग मिली थी। उस समय 178 RAS अधिकारियों की तबादला सूची में उनका नाम शामिल था और उन्हें सवाई माधोपुर में प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में सहायक निदेशक नियुक्त किया गया था। दो महीने के भीतर उन्हें वहां से हटाकर दौसा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

10 लाख के रिश्वतकांड से आई थीं सुर्खियों में

पिंकी मीणा वर्ष 2021 में बांदीकुई एसडीएम रहते हुए 10 लाख रुपए के रिश्वत प्रकरण के कारण चर्चा में आई थीं। मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण और उससे जुड़े काम से जुड़ा था। आरोप था कि निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों से काम सुचारू रूप से कराने के बदले रिश्वत मांगी गई। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए जनवरी 2021 में उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

10 दिन की जमानत और जज से शादी भी रही चर्चा में

पिंकी मीणा की गिरफ्तारी के बाद मामला सिर्फ रिश्वत प्रकरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी शादी और उसके लिए मिली अंतरिम जमानत भी काफी चर्चा में रही। गिरफ्तारी के समय उनकी शादी तय थी और विवाह की तारीख भी नजदीक थी। ऐसे में शादी की रस्में पूरी करने के लिए उनके वकीलों ने राजस्थान हाई कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने मानवीय आधार पर उन्हें 10 दिन की अंतरिम जमानत दी, ताकि वह विवाह समारोह में शामिल हो सकें।

जेल से बाहर आने के बाद 16 फरवरी 2021 को पिंकी मीणा ने राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारी नरेंद्र मीणा से शादी की। प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और न्यायिक सेवा के अधिकारी के इस विवाह की खबर और तस्वीरें उस समय मीडिया और सोशल मीडिया में खूब चर्चा में रहीं। शादी की रस्में पूरी होने के बाद पिंकी मीणा अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होते ही वापस जेल लौट गई थीं। बाद में मार्च 2021 में उन्हें नियमित जमानत मिली।

साढ़े पांच साल बाद मिली थी राहत

गिरफ्तारी के बाद पिंकी मीणा लंबे समय तक निलंबित रहीं। करीब साढ़े पांच साल बाद मई 2026 में राजस्थान हाई कोर्ट से निलंबन पर अंतरिम राहत मिलने के बाद उनकी सेवा में वापसी का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद जून में उन्हें सवाई माधोपुर में पोस्टिंग मिली थी।

अब दौसा में सहायक कलक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ उनका प्रशासनिक सफर फिर नए चरण में पहुंच गया है। हालांकि, उनके खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार से जुड़ी न्यायिक प्रक्रिया अपनी जगह जारी है। इसी वजह से उनकी नई पोस्टिंग को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा बनी हुई है।

यहां देखें पूरी तबादला सूची :

बांदीकुई में भी हुए तबादले

बांदीकुई में भी प्रशासनिक बदलाव हुआ है। एकता काबरा को सहायक कलक्टर बांदीकुई लगाया गया है। यहां तैनात चिमनलाल मीणा को एसडीएम झाडोल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका बडगूजर को एसडीएम मंडावर और मंडावर के एसडीएम बजरंग लाल स्वामी को जयपुर दक्षिण लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग