19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनदहाड़े महिला के साथ खौफनाक वारदात, एक लाख उनसठ हजार रुपये लूट ले गए लुटेरे

दिनदहाड़े महिला के साथ खौफनाक वारदात, एक लाख उनसठ हजार रुपये लूट ले गए लुटेरे

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Rajesh

Jun 29, 2018

robbed

दौसा। अगर आप बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे हैं तो आप भी सतर्क हो जाएं। आपके भी वारदात का शिकार हो सकते हैं। एक ऐसा ही मामला बांदीकुई में देखने को मिला है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार लूटेरे एक महिला से एक लाख उनसठ हजार रुपये लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस लूटेरों की तलाश करने में जुटी है। लेकिन लूटेरे अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

बाँदीकुई शहर के आगरा फाटक पर दिनदहाड़े बाइक सवार लोग एक महिला से एक लाख उनसठ हजार रुपये लूट ले गए। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार अनंतवाडा निवासी ओम कंवर 2.10लाख रुपये जमा करवाने एसबीआई बैंक गई, जहां 49 हजार रुपए जमा करा दिए। शेष राशि पेनकार्ड के अभाव में जमा नहीं हो पाई। इस दौरान वापस लौटते समय आगरा फाटक पर महिला की बाइक पंचर हो गई। बाइक को सही करवाने दुकान पर खड़ी कर दी। महिला पास ही की दुकान पर तौलिया खरीदने लग गई। इस दौरान बैग को पास ही टेबल पर रख दिया। इसके बाद दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और बैग को महिला से छीनकर फरार हो गए। महिला की आवाज सुनकर लोगों ने लूटेरों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन लूटेरे रफ्फूचक्कर हो गए। लोगों ने लूटेरों का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी भागने मे सफल हो गए। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। लेकिन देर शाम तक लूटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

घटनास्थल से दस मीटर दूरी पर थे पुलिस के जवान

लूटेरे जब महिला से बैग छीनकर भाग रहे थे। उस दौरान महज घटना स्थल से दस मीटर दूरी पर ही पुलिस के जवान तैनात थे। लेकिन लूटेरों सभी को चक्कर देकर भाग निकले। लूटेरों में पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था। ऐसा माना जा रहा है कि लूटेरे पहले से महिला का पीछा कर रहे थे।