20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा जिले में 9 सितंबर को करेगी प्रवेश

भारतीय जनता पार्टी दौसा शहर मण्डल की बैठक आयोजित

Google source verification

दौसा. भारतीय जनता पार्टी दौसा शहर मण्डल की बैठक यशोधरा लॉन में रविवार को नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभुदयाल शर्मा व प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यात्रा दौसा जिले में 9 सितंबर दोपहर 2 बजे महुवा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम बांदीकुई शहर में होगा। 10 सितंबर को प्रात: बांदीकुई शहर से रवाना होकर सिकंदरा चौराहे होती हुई दौसा पहुंचेगी। अगले दिन यात्रा लालसोट विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर जिले से प्रस्थान करेगी। दो बड़ी सभा बांदीकुई व दौसा में होगी।


बैठक में पूर्व विधायक शंकर शर्मा द्वारा तैयार किया गया दौसा विधानसभा में कांग्रेस सरकार का फेल कार्ड जारी किया गया। इस दौरान लोकेश शर्मा, महेंद्र चांदा, फतेह सिंह डोई, ऋषभ शर्मा, डॉ. रतन तिवाड़ी, अभय शंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, दौसा विधानसभा क्षेत्र संयोजक महेंद्र तिवाड़ी, राजकुमार जायसवाल, अम्बिकाप्रकाश पाठक, राजाराम मीना, सुरेश घोषी सहित कई नेता मौजूद रहे।