20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

जन आक्रोश यात्रा से भाजपा जनता को बताएगी प्रदेश सरकार की कमियां

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व सांसद जसकौर व किरोड़ीलाल ने किए रथों का रवाना

Google source verification

दौसा. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पहले जिले में भाजपा जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसके लिए शनिवार को दौसा जिले की पांचों विधानसभा दौसा, बांदीकुई, लालसोट, महुवा व सिकराय में जाने वाले रथो को प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, लोकसभा सांसद जसकौर मीणा, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, जिला प्रभारी शैलेंद्र भार्गव, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभुदयाल शर्मा, रामकुमार वर्मा, भूपेंद्र सैनी आदि ने गुप्तेश्वर रोड स्थित यशोधरा लॉन से रवाना किया। कांग्रेस की प्रदेश सरकार की कमियां जनता को बताने के लिए 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक रथ जिले में घूमेंगे।


इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हर मोर्चे पर विफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता से किए हुए वादों को भी सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि यात्रा से जनसमर्थन भी हासिल करना है और जनक्रांति भी लानी है। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं को हाथ खड़े कर कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया। लोकसभा सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नए आयाम स्थापित किए हैं। राजस्थान में भी अगर भाजपा सरकार होती तो चहुंमुखी विकास होता।


राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा सरकार के 92 विधायकों ने इस्तीफा दे रखा है, फिर भी उनका कार्य करना निश्चित तौर पर दिखावे की पराकाष्ठा को दर्शाता है। चिकित्सा मंत्री के होते हुए भी जिले में चिकित्सकों की कमी व अस्पतालों की दुर्दशा है। कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक करने का इतिहास रच दिया। कर्जमाफी की जगह कुर्की के आदेश निकाले, जिससे पचवारा में किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। खाद की कालाबाजारी रोकने में विफल रही। अतिवृष्टि का सर्वे कराया, लेकिन भरपाई आज तक नहीं की। इन सब मुद्दों को यात्रा के माध्यम से भाजपा जनता को बताएगी। मंच संचालन महामंत्री लाखन सिंह पंचोली ने किया। यात्रा रवानगी के बाद भाजपा ने सोमनाथ सर्किल तक रैली भी निकाली।


इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीकमसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक शंकर शर्मा, सत्यनारायण शाहरा, घनश्याम बालाहेड़ी, राजेंद्र मीणा, रामविलास मीणा, विक्रम बंसीवाल, पंकज मीना, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, शहर अध्यक्ष विपिन जैन, मुरारी धोंकरिया, धुंधीराम मीना, रितेश पारीक, सत्यनारायण धोंकरिया, नीलम गुर्जर, अभिषेक मोदी, लक्ष्मी रेला सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।